Home > Crime > परसुडीह और डुमरिया में मिला अज्ञात शव, हत्या कर फेंका गया, नहीं हो सकी पहचान

परसुडीह और डुमरिया में मिला अज्ञात शव, हत्या कर फेंका गया, नहीं हो सकी पहचान

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के कालियाशोल गौशाला के पास एक शव मिला है। यह शव बुधवार की सुबह मिला है। शव कालियासोल गौशाला से सुंदरनगर जाने वाले रास्ते पर मिला है। शव का सिर पत्थर से कुचला हुआ है। इससे साफ है कि हत्या कर शव यहां फेंका गया है। हिंदी में और अंग्रेजी में हाथ पर गोदना से एसके लिखा हुआ है। व्यक्ति हाफ पैंट और काली टीशर्ट पहने हुए है। हाथ में पुराना ब्लेड से कटा हुआ निशान है। पुलिस का मानना है कि ब्राउन शुगर पीने वाले लोग अक्सर नशे की हालत में ब्लेड से हाथ काट लेते हैं। परसुडीह थाना पुलिस ने बताया कि अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान करने में जुटी हुई है। शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किसी तरह डुमरिया थाना क्षेत्र के काशीबेड़ा में नदी के पुल के नीचे एक अज्ञात शव मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को शीतगृह में रख दिया है। पुलिस शव की पहचान में जुटी हुई है। अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। डुमरिया थाना पुलिस का कहना है कि अगर इस शव के बारे में किसी को कोई जानकारी है, तो वह 94317 06524 पर सूचना दें। पुलिस ने बताया कि जिस व्यक्ति का शव है उसकी उम्र 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। व्यक्ति काले रंग का फुल पैंट पहने हुए है।
इसे भी पढ़ें – बागबेड़ा में आई बाढ़, नई बस्ती के 30 घर डूबे, मचा हड़कंप

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!