Home > Crime > बागबेड़ा थाना क्षेत्र के डीबी रोड स्थित माधुरी क्लॉथ स्टोर पर चोरों ने बोला धावा, एक लाख रुपए के कपड़े व ₹3000 नकद किए पार

बागबेड़ा थाना क्षेत्र के डीबी रोड स्थित माधुरी क्लॉथ स्टोर पर चोरों ने बोला धावा, एक लाख रुपए के कपड़े व ₹3000 नकद किए पार

जमशेदपुर : बागबेड़ा इलाके में लोगों की गाढ़ी कमाई पर लगातार चोर धावा बोल रहे हैं। मंगलवार की सुबह दुकानदार मनोज गुप्ता को उनके पड़ोसी दुकानदार ने फोन किया उनकी दुकान का शटर आधा खुला हुआ है। दुकानदार मनोज गुप्ता बागबेड़ा के डीबी रोड स्थित माधुरी क्लॉथ स्टोर नामक अपनी दुकान पर पहुंचे तो पता चला कि उनके शटर का दोनों ताला गायब है। अंदर कपड़े बिखरे पड़े हुए थे। दुकान के अंदर कदम रखते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। लगभग एक लाख रुपए के कपड़े गायब थे। कैशबॉक्स खोला तो उसमें रखा ₹3000 भी चोरों ने पार कर दिया था। घटना की जानकारी फौरन बागबेड़ा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। नजदीक में ही एक सीसीटीवी कैमरा लगा है। लेकिन कैमरा खराब है। पुलिस ने इलाके के अन्य सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

इसे भी पढ़ें – मानगो के सुभाष कॉलोनी में भयंकर जलभराव के चलते आवागमन नहीं कर पा रहे सुभाष कॉलोनी के लोग, नगर निगम नहीं हल कर पा रहा समस्या

You may also like
पुराने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक, हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चा; पद के दुरुपयोग से बचने की अपील
Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस की VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा शुरू, कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप का मौका
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह