Home > Education > जमशेदपुर में एक अगस्त से 8 अगस्त तक आयोजित होगी कंपार्टमेंटल सेकेंडरी व इंटरमीडिएट परीक्षा, लगी धारा 144

जमशेदपुर में एक अगस्त से 8 अगस्त तक आयोजित होगी कंपार्टमेंटल सेकेंडरी व इंटरमीडिएट परीक्षा, लगी धारा 144

जमशेदपुर : जमशेदपुर में कंपार्टमेंटल सेकेंडरी इंटरमीडिएट परीक्षा आयोजित होने जा रही है। यह परीक्षा 1 अगस्त से 8 अगस्त तक आयोजित होगी। परीक्षा की तैयारी जिला प्रशासन ने कर ली है। एसडीओ धालभूम पी एस कुमार सिन्हा ने 1 अगस्त से 8 अगस्त तक शहर में धारा 144 लगा दी है। सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। यह धारा 144 विशेष तौर पर परीक्षा केंद्रों के आसपास लागू रहेगी। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर जाने पर पाबंदी लगाई दी गई है। इसके अलावा परीक्षा केंद्र में किताब, कापी, नोट्स आदि भी नहीं ले जाए जा सकेंगे। इसके अलावा परीक्षा केंद्र के आसपास 5 लोगों के एकत्र होने पर भी पाबंदी है। साथ ही अग्नेयास्त्र, चाकू और अन्य हथियार लेकर भी लोग नहीं घूम सकेंगे।

इसे भी पढ़ें – आदिवासी सेंगेल अभियान ने साकची में डीसी ऑफिस पर किया प्रदर्शन, संताली को प्रथम राजभाषा का दर्जा देने की मांग

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार