Home > Jamshedpur > बासुकीनाथ धाम में जल अर्पण करने के बाद बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ का जत्था बासुकीनाथ से जमशेदपुर रवाना

बासुकीनाथ धाम में जल अर्पण करने के बाद बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ का जत्था बासुकीनाथ से जमशेदपुर रवाना

जमशेदपुर : बासुकीनाथ धाम में जल अर्पण करने के बाद बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ का जत्था जमशेदपुर रवाना हुआ है। यह जत्था भाजपा नेता व बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह के नेतृत्व में जमशेदपुर रवाना हुआ। रविवार को विकास सिंह ने बताया कि जमशेदपुर से 1000 शिव भक्तों का जत्था देवघर में बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पण करने के बाद बाबा बासुकी धाम धाम पहुंचा और यहां जल अर्पण कर अब वापस जमशेदपुर लौट रहा है। ‌उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने वाली आयोजन मंडली को इस मौके पर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जो शिवभक्त बीमार हुए थे उनका अस्पताल में इलाज कराने के बाद छुट्टी दे दी गई है। वह भी वापस लौट रहे हैं। वापसी के दौरान जगह-जगह होने वाले हर पड़ाव पर शिव भक्तों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। विकास सिंह ने बताया कि उन्होंने पांचवीं बार इस कांवड़ यात्रा का आयोजन किया है। इस बार सोनारी और कदमा के भी शिवभक्त इसमें शामिल हुए हैं।

इसे भी पढ़ें – कदमा में बाबा बैजनाथ सेवा संघ की हुई बैठक, 16 जुलाई को रवाना होगी कांवर यात्रा

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply