Home > Business > साकची के एमजीएम अस्पताल में दवा के अभाव में सर्पदंश के मरीज ने तोड़ा दम, हुआ हंगामा

साकची के एमजीएम अस्पताल में दवा के अभाव में सर्पदंश के मरीज ने तोड़ा दम, हुआ हंगामा

साकची के एमजीएम अस्पताल में दवा के अभाव में सर्पदंश के मरीज बिरंचि महतो ने दम तोड़ दिया है। जबकि, उनकी पत्नी अंजना महतो का इलाज अभी चल रहा है। बिरंचि महतो के पुत्र ने बताया कि बिरंचि महतो और उनकी पत्नी अंजना महतो को सांप ने काट लिया था। इसके बाद उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बिरंचि महतो को कुछ दवा डॉक्टर ने दे दी और उनके बेटे से बाकी दवा बाहर से लाने को कहा। बाहर मेडिकल स्टोर बंद था। इसलिए बेटा दवा नहीं ला सका और बिरंचि महतो की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही से बिरंचि महतो की मौत हुई है। परिजन जांच की मांग कर रहे हैं।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत