Home > Crime > एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी पुल के नीचे गोलमुरी के केबल टाउन के युवक की हत्या, मिली लाश

एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी पुल के नीचे गोलमुरी के केबल टाउन के युवक की हत्या, मिली लाश

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी पुल के नीचे गोलमुरी के केबल टाउन के रहने वाले युवक शिवानंदी की लाश मिली है। परिजनों का कहना है कि युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। एमजीएम थाना पुलिस बड़ाबांकी पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते हैं कि यह शव बड़ाबांकी में स्वर्ण रेखा नदी किनारे मिला। शव की शिनाख्त गोलमुरी केबल टाउन के रहने वाले शिवानंदी के रूप में की गई। शिवानंदी टीनप्लेट कंपनी में ट्रांसपोर्ट का काम करता था। शव के पास ही एक मोबाइल पड़ा मिला है और कुछ दूर पर झाड़ी में एक एक्टिवा स्कूटी पड़ी थी। शुक्रवार को शिवानंदी का जन्मदिन था। परिजनों को शक है कि उसके दोस्तों ने उसकी हत्या की है। शिवानंदी एक युवती से प्यार भी करता था और उससे शादी करना चाहता था। लेकिन, युवती के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें – बागबेड़ा इलाके में गैंगवार में एक बदमाश को मारी गई गोली, पेट में लगी गोली, चल रहा इलाज

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO