Home > Jamshedpur > साकची स्थित भविष्य निधि कार्यालय में 77 कर्मचारियों की जगह 35 कर्मचारियों से चलाया जा रहा है काम, निरीक्षण में समस्या उजागर

साकची स्थित भविष्य निधि कार्यालय में 77 कर्मचारियों की जगह 35 कर्मचारियों से चलाया जा रहा है काम, निरीक्षण में समस्या उजागर

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : ऑल इंडिया एंपलाई संघ के जनरल सेक्रेटरी राकेश कुमार ने शुक्रवार को साकची स्थित भविष्य निधि कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई समस्याएं उभर कर सामने आईं। भविष्य निधि कार्यालय में 77 कर्मचारियों का पद सृजित है। लेकिन, इसमें से सिर्फ 35 कर्मचारियों से ही काम चलाया जा रहा है। जो कर्मचारी काम कर रहे हैं, उन पर वर्क लोड अधिक हो गया है। इससे उनके परिवार को भी दिक्कत हो रही है। यही नहीं, भविष्य निधि कार्यालय में जिस सॉफ्टवेयर के जरिए काम हो रहा है। वह भी पुराना है। मांग की गई कि सॉफ्टवेयर अपडेट किया जाए। ताकि, कर्मचारियों को काम करने में आसानी हो और जनता को भी विश्वस्तरीय सुविधा मिल सके। यही नहीं, यहां कर्मचारियों का प्रमोशन भी नहीं हो रहा है। प्रमोशन की प्रक्रिया ब्लॉक कर दी गई है।
इसे भी पढ़ें – सांसद विद्युत वरण महतो पहुंचे बागबेड़ा, विद्यापति परिषद के प्रांगण में आयोजित पार्थिव महादेव पूजा में हुए शामिल

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!