Home > Finance > सुंदरनगर स्थित परफेक्ट इलेक्ट्रॉनिक कंसर्न कंपनी के कर्मचारियों को पीएफ के पैसे नहीं दे रहा भविष्य निधि कार्यालय, साकची में प्रदर्शन

सुंदरनगर स्थित परफेक्ट इलेक्ट्रॉनिक कंसर्न कंपनी के कर्मचारियों को पीएफ के पैसे नहीं दे रहा भविष्य निधि कार्यालय, साकची में प्रदर्शन

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : सुंदर नगर स्थित परफेक्ट इलेक्ट्रॉनिक कंसर्न कंपनी के कर्मचारियों को भविष्य निधि कार्यालय पीएफ के पैसे नहीं दे रहा है। भविष्य निधि कार्यालय कर्मचारियों को दौड़ा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि उनके कंपनी के मालिक ने कंपनी बेचकर साल 2018 में कर्मचारियों का पीएफ का पैसा देने के लिए भविष्य निधि कार्यालय में 87 लाख रुपया जमा कराया था। एक कर्मचारी को औसतन 50 हजार रुपए से 60 हजार रुपए पीएफ की रकम मिलनी है। लेकिन, भविष्य निधि कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों को आजकल करके दौड़ा रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी कंपनी साल 2006 में बंद हुई थी। कंपनी में 250 मजदूर कार्यरत हैं, जो अब 60 वर्ष की उम्र पार कर चुके हैं। उन्होंने मांग की कि भविष्य निधि कार्यालय के अधिकारी उनके पीएफ का पैसा अविलंब भुगतान कराएं।
इसे भी पढ़ें – जेएनएसी के विशेष अधिकारी ने बिष्टुपुर के कई बैंक्विट हॉल का किया निरीक्षण, होगा ₹25000 जुर्माना

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply