Home > India > उत्तर भारत में बारिश का कहर जारी, हिमाचल में तबाही के बीच उत्तराखंड में 4 की मौत व 10 घायल

उत्तर भारत में बारिश का कहर जारी, हिमाचल में तबाही के बीच उत्तराखंड में 4 की मौत व 10 घायल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, दिल्ली: उत्तर भारत में बारिश का कहर जारी है। उत्तराखंड में उत्तरकाशी के भटवाड़ी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के चलते काफी मलबा आ गया। इससे हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। 10 लोग घायल हो गए हैं। इसमें दो की हालत गंभीर है। मरने वालों में से तीन शव बाहर निकाले गए हैं। एक शव की खोज की जा रही है। एसडीएम भटवाड़ी चतर सिंह चौहान ने बताया कि लगातार भूस्खलन के चलते फिलहाल बचाव कार्य रोकना पड़ा है। उत्तराखंड के बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुलाबकोटि के पास भी भूस्खलन की वजह से काफी मलबा आ गया और सड़क पर आवागमन अवरुद्ध है। आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई है। बचाव कार्य जारी है। देहरादून में लगातार बारिश के चलते विकास नगर में यमुना नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि उन्होंने अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। चार धाम की यात्रा पर आने वाले यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि जब तक मौसम ठीक ना हो। वह अपनी यात्रा रोक दें और यात्रा पर निकलने से पहले मौसम का पूर्व अनुमान जरूर पता कर लें। उत्तराखंड के मौसम विभाग विज्ञान विभाग के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि उत्तराखंड में मानसून का प्रभाव दिखने लगा है। मंगलवार को उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 11 और 12 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते मंडी शहर में चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन हुआ है। यहां रास्ता अवरुद्ध हो गया है। हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग का दौरा किया और भूस्खलन से जो मलबा आ गया था उसे हटाने का काम जारी है। यह भूस्खलन मंडी से 7 किलोमीटर दूर हुआ है। मंडी में व्यास नदी उफान पर है। भारी बारिश के चलते करनाल में भी भयंकर जलभराव है। सड़क पर पानी भरने से आवागमन ठप हो गया है। जलभराव के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है। खतरे का निशान 205. 35 मीटर है और यमुना नदी का जलस्तर 206.24 मीटर पहुंच गया है।राजस्थान में भी मूसलाधार बारिश हो रही है। धौलपुर में बाढ़ आ गई है। बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। हरियाणा के यमुनानगर में हथिनी कुंड बैराज का जलस्तर बढ़ गया है। इसके कारण एक मकान का कुछ हिस्सा ढह गया। इसके अलावा अंबाला में रिहायशी इलाकों में जलभराव हो गया है। शालीमार कॉलोनी, हीरा नगर, अशोक विहार आदि इलाके बाढ़ में डूबे हुए हैं। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। सहारनपुर में धमोला नदी का जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों लोग फंस गए हैं। नजदीकी कॉलोनी में बाढ़ आ गई है। लोगों ने अपने मकानों की छतों पर आश्रय लिया है। सहारनपुर के फायर ब्रिगेड के अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि 41 लोगों को बाहर निकाला गया है। दमकल की दो गाड़ियां बचाव कार्य में लगी हुई हैं।
इसे भी पढ़ें – उत्तर भारत में भीषण बरसात से भारी तबाही, एक महिला की मौत, नदियां उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ के हालात

You may also like
Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा व टेल्को में चोरी व छिनताई को अंजाम देने वाले सात बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार+ VDO
Jamshedpur Bakreed : जमशेदपुर में अकीदत के साथ मनाई गई ईद-ए-कुर्बान, नमाज के बाद की गई अमन-चैन की दुआ+VDO
Jamshedpur Bakreed News : बकरीद पर ड्रोन से होगी शहर निगरानी, तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
Jharkhand Governor : रानी ठाकुर को आरका जैन यूनिवर्सिटी में राज्यपाल ने PHD की उपाधि से नवाजा

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!