Home > Jamshedpur > साइट का विजिट कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करें इंजीनियर, साकची में डीडीसी ने दिए निर्देश

साइट का विजिट कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करें इंजीनियर, साकची में डीडीसी ने दिए निर्देश

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : साकची में डीसी ऑफिस में डीडीसी मनीष कुमार ने तकनीकी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। डीएमएफटी के तहत और अन्य विभागों द्वारा स्वीकृत आधारभूत संरचना के निर्माण संबंधी परियोजनाओं की मंगलवार को समीक्षा की गई। डीडीसी ने सभी इंजीनियरों को निर्देश दिया कि वह लगातार साइट का निरीक्षण करें और निर्माण कार्य की निगरानी करें। गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित कराएं। गुणवत्ता से हरगिज़ समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक में भवन निर्माण विभाग, पथ निर्माण विभाग, स्पेशल डिवीजन, ग्रामीण कार्य विभाग, लघु सिंचाई, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग आदि के अभियंता मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें – डीसी विजया जाधव ने 50 योजनाओं के चयन पर लगाई मोहर, 18 योजनाओं को दी गई स्वीकृति, साकची में बैठक

You may also like
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO