Home > Jamshedpur > झारखंड बंद के दौरान आंदोलनकारियों ने सोनारी के स्वर्णरेखा पुल को किया जाम, आवागमन बंद होने से लोग परेशान

झारखंड बंद के दौरान आंदोलनकारियों ने सोनारी के स्वर्णरेखा पुल को किया जाम, आवागमन बंद होने से लोग परेशान

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : झारखंड बंद के दौरान मंगलवार को आंदोलनकारियों ने सोनारी के स्वर्णरेखा फुल को जाम कर दिया है। आंदोलनकारी किसी भी वाहन को नहीं निकलने दे रहे हैं। इसके चलते आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। कई ट्रक पुल पर फंस गए हैं। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। गौरतलब है कि आंदोलनकारियों ने झारखंड में संताली को राजभाषा का दर्जा देने और केजी से लेकर पीजी तक की पढ़ाई संताली में कराने, पाठ्य पुस्तकों का संताली में मुद्रण करने आदि की मांग को लेकर झारखंड बंद का आह्वान किया है। करनडीह चौक पर भी झारखंड आंदोलनकारियों ने जाम लगाया है।
इसे भी पढ़ें – बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़ौदा घाट के पास खरकाई नदी में मिली युवक की लाश, इलाके में सनसनी

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply