Home > Crime > मानगो के चेपापुल राजमहल अपार्टमेंट के रहने वाले परिवार को मकान मालिक ने दी जान से मारने की धमकी, एसएसपी से शिकायत

मानगो के चेपापुल राजमहल अपार्टमेंट के रहने वाले परिवार को मकान मालिक ने दी जान से मारने की धमकी, एसएसपी से शिकायत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो के चेपापुल राज महल अपार्टमेंट के रहने वाले परिवार को मकान मालिक आमिर ने जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में सफदर करीम अपने परिवार के साथ सोमवार एसएसपी ऑफिस पहुंचे और एसएसपी से मामले की शिकायत की है। उनका कहना है कि वह आमिर के फ्लैट में किराए पर रहते हैं। एग्रीमेंट के मुताबिक 4 महीने का समय बचा हुआ है। इसके बावजूद मकान मालिक झूठा आरोप लगा रहा है कि 3 साल से उसे किराया नहीं मिला और सफदर करीम फ्लैट पर कब्जा करना चाहते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। सफदर करीम ने मांग की है कि मामले की जांच के बाद आरोपी मकान मालिक पर कार्रवाई की जाए।
इसे भी पढ़ें – मानगो में आलू की दुकान में लूट के मामले में फरार आरोपी अफसर के कपाली स्थित घर पर चिपकाया गया इश्तिहार

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत