Home > Crime > झामुमो की मानगो समिति ने मानगो नगर निगम में प्रदर्शन कर कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, मानगो का नाम बदलकर उलीहातू करने की मांग

झामुमो की मानगो समिति ने मानगो नगर निगम में प्रदर्शन कर कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, मानगो का नाम बदलकर उलीहातू करने की मांग

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : झामुमो की मानगो समिति ने झामुमो के मानगो समिति के अध्यक्ष फतेह चंद चुरू के नेतृत्व में सोमवार को मानगो नगर निगम के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें मांग की गई है कि मानगो का नाम बदलकर उलीहातु किया जाए। कोरोना काल के दौरान विकास के जो अधूरे काम थे उनको पूरा किया जाए। नाली जो टूट गई है। उनकी रिपेयरिंग कराई जाए। कुटकुट डूंगरी चर्च के सामने कमला लकड़ा के घर तक 200 मीटर लंबी नाली का निर्माण किया जाए। रौनक अली के घर से रिंकी खान के घर तक साढ़े 400 मीटर लंबी नाली का निर्माण किया जाए। इसी तरह विभिन्न इलाकों में नाली निर्माण और नाली की मरम्मत कराने की मांग की गई है। रोड नंबर 16 माधवबाग के पीछे डस्टबिन की मांग की गई है। गोकुल नगर में पानी की टंकी का निर्माण कराने की मांग और चापाकल की मरम्मत की मांग की गई है। झारखंड कॉलोनी में रोड लाइट की मरम्मत की मांग की गई है। साथ ही गोकुल नगर और बालिगुमा में नदी में चेक डैम बनाने की मांग है। ज्ञापन देने वालों में झामुमो के शेख बदरुद्दीन बाबर खान समेत अन्य झामुमो नेता मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें –साकची के आम बागान में सजा बकरीद का बाजार, ₹10000 से लेकर ₹70000 तक में बिके बकरे

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply