Home > Crime > मानगो के पारडीह काली मंदिर के पास आशियाना मैं दो फ्लैट में चोरी, नकदी और जेवरात ले उड़े चोर

मानगो के पारडीह काली मंदिर के पास आशियाना मैं दो फ्लैट में चोरी, नकदी और जेवरात ले उड़े चोर

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो के पारडीह काली मंदिर के पास आशियाना में 2 फ्लैट में चोरी हुई है। चोर सबसे पहले अमित कुमार के फ्लैट में घुसे। बताते हैं कि चोर किचन की जाली काटकर अंदर घुसे थे। यहां एसी में स्प्रे कर दिया। इसके बाद पूरा परिवार सोता रहा और चोरों ने अलमारी से ₹3 हजार नकद और लगभग ₹3 लाख कीमत का सोने का जेवर ले उड़े। आशियाना में ही मनोज कुमार पाठक के घर पर भी चोरी हुई है। चोरों ने मनोज कुमार पाठक के घर से ₹7000 नकद पार किए हैं। घटना के बाद चांडिल थाना पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि इन दिनों मानगो इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। कुछ दिनों पहले ही उलीडीह में चोरों ने कई घरों को निशाना बनाया था।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply