Home > Crime > मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुट्टू में पति द्वारा फोन लेने से नाराज पत्नी ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुट्टू में पति द्वारा फोन लेने से नाराज पत्नी ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुट्टू में चीकू मछुआ द्वारा फोन ले लेने से नाराज उसकी पत्नी 15 वर्षीय मनीषा मछुआ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बुधवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चीकू मछुआ ने बताया कि वह लंच करने अपने घर गया था। घर में लंच करने के बाद चीकू अपने दीदी के यहां टीवी पर फिल्म देखने पहुंच गया। यहां चीकू ने अपनी पत्नी मनीषा मछुआ के साथ फिल्म देखी। उसके बाद उसने अपनी पत्नी मनीषा का फोन ले लिया और कहा कि अपने मालिक से फोन पर बात करें। इससे मनीषा नाराज हो गई। चीकू ने बताया कि वह शौच करने बाहर निकल गया तो मनीषा ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और दुपट्टे के सहारे पंखे से फांसी लगा ली। चीकू ने बताया कि मनीषा से उसकी लव मैरेज हुई है। दोनों ने मंदिर में शादी की थी। चीकू ने मामले की जानकारी मानगो थाने को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना मंगलवार शाम की है।
इसे भी पढ़ें- जैक बोर्ड के ग्यारहवीं के नामांकन को लेकर एबीवीपी के छात्रों ने जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर दिया धरना, एक छात्रा बेहोश

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply