Home > Crime > उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 1 में तलाकशुदा महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 1 में तलाकशुदा महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 1 में एक तलाकशुदा महिला नागी लकड़ा की हत्या कर दी गई है। बताते हैं कि धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई। पेट पर भी वार किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर उलीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उलीडीह थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि महिला की हत्या कर शव उसके घर के पास फेंक दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। परिजन महिला के प्रेमी पर शक जता रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- डीसी के निर्देश पर साकची व बिष्टुपुर में सरकारी पूल के टाटा स्टील के क्वार्टर की हुई जांच, कई पर मिला अवैध कब्जा

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत