Home > Crime > कपाली के हिम्मतनगर में कुत्तों ने कई लोगों को काटा, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

कपाली के हिम्मतनगर में कुत्तों ने कई लोगों को काटा, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कपाली के हिम्मतनगर में कुत्तों का आतंक है। बुधवार को कुत्ते ने फिरोज अंसारी नामक बच्चे को काट लिया। इस बच्चे को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिरोज अंसारी के पिता इरफान अंसारी ने बताया कि कुत्ते ने आज कई और लोगों को भी काटा है। इसके पहले भी कई लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। कपाली नगर पंचायत कुत्तों के आतंक को खत्म करने के लिए कुछ नहीं कर रहा है। इससे लोगों में नाराजगी है। लोगों ने कपाली नगर पंचायत के अधिकारियों से मांग की है कि लोगों को कुत्तों के आतंक से बचाया जाए।
इसे भी पढ़ें- साकची स्थित शीतला माता मंदिर में 19 जून से होगा नवकुंज नवरात्रि नवाहपारायण श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply