Home > Crime > मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा बस्ती में महिला ने डीजल छिड़ककर कर लिया आत्मदाह, जांच में जुटी पुलिस

मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा बस्ती में महिला ने डीजल छिड़ककर कर लिया आत्मदाह, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा बस्ती क्रॉस रोड नंबर बी की रहने वाली 57 वर्षीय किरण देवी ने डीजल छिड़ककर आत्मदाह कर लिया है। घटना रविवार देर रात की है। परिजनों को घटना की जानकारी सोमवार को हुई। किरण के पति सुरेश कुमार सिंह जब उठे तो उन्होंने देखा कि किरण कमरे में नहीं है। बाहर जाकर देखा तो किरण का जला हुआ शव पड़ा था। घटना की सूचना मिलने पर मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने इसे परिजनों को सौंप दिया। किरण के बेटे शिवनारायण ने बताया कि उनके पिता शादी पार्टी में लाइटिंग का कारोबार करते हैं। जनरेटर में डीजल की जरूरत होती है। इसलिए घर में डीजल रखा रहता है। उनकी मां ने बाथरूम में जाकर डीजल छिड़ककर आग लगा ली थी। शिवनारायण ने बताया कि किरण देवी की स्थिति मानसिक रूप से ठीक नहीं थी। वह चिड़चिड़ी हो गई थी। फिलहाल पुलिस घटना के पीछे का कारण जानने में जुटी हुई है। शिवनारायण और किरण के पति सुरेश कुमार सिंह से पूछताछ की जा रही है।
इसे भी पढ़ें- नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से नहीं कराने पर कांग्रेसियों ने साकची में फूंका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत