Home > Jamshedpur > घाघीडीह सेंट्रल जेल में जुस्को द्वारा पानी-बिजली की सप्लाई की मांग को लेकर कांग्रेस नेता आफताब सिद्दीकी ने डीसी ऑफिस तक किया पैदल मार्च

घाघीडीह सेंट्रल जेल में जुस्को द्वारा पानी-बिजली की सप्लाई की मांग को लेकर कांग्रेस नेता आफताब सिद्दीकी ने डीसी ऑफिस तक किया पैदल मार्च

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : घाघीडीह सेंट्रल जेल में जुस्को द्वारा पानी और बिजली की सप्लाई की मांग कांग्रेस के नेता आफताब सिद्दीकी ने उठाई है। कांग्रेस के नेता आफताब सिद्दीकी 6 महीने तक घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद थे और अब जमानत पर छूटे हैं। उन्होंने मानगो में अपने घर से लेकर साकची में डीसी ऑफिस तक देश का तिरंगा झंडा लेकर पैदल मार्च किया और मांग उठाई कि घाघीडीह सेंट्रल जेल में जुस्को द्वारा बिजली पानी की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि जेल में लगभग 2000 बंदी रहते हैं। काफी संख्या में महिलाएं और छोटे बच्चे भी हैं। गर्मी के महीने में पानी की काफी दिक्कत हो जाती है। टैंकर से जलापूर्ति हो रही है। इसलिए वहां पानी और बिजली की व्यवस्था की जाए। बिजली कटौती होने पर पानी की दिक्कत बढ़ जाती है। आफताब सिद्दीकी ने बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को भी इस समस्या से अवगत कराया है। उन्होंने डीसी विजय जाधव से मांग की है कि समस्या को दूर किया जाए।

इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के कर्मचारियों ने साकची व कदमा इलाके में अभियान चलाकर 21 लोगों से वसूला ₹28300 जुर्माना

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply