Home > Crime > बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के चूना शाह बाबा मजार के पास विवाद में होटल संचालक पर चाकू से हमला, एमजीएम में भर्ती

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के चूना शाह बाबा मजार के पास विवाद में होटल संचालक पर चाकू से हमला, एमजीएम में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के चुना शाह बाबा मजार के पास हुए विवाद में होटल संचालक आदम खान उर्फ बिल्ला पर छोटू नामक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। लोगों ने बीच-बचाव कर आदम खान को छोटू के चंगुल से बचाया और उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। यहां उसका इलाज चल रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद छोटू फरार हो गया है।‌ आदम के शरीर पर तीन जगह चाकू से वार किए गए हैं। उसके छाती, कंधे और हाथ में चोट है। आदम ने बताया कि छोटू उसके होटल पर खाना खाने आया था और उसकी चप्पल बदल गई थी। इसी को लेकर उसने विवाद शुरु कर दिया और हाथापाई करने लगा। इसी बीच चाकू निकालकर वार कर दिया।
इसे भी पढ़ें- मानगो के पोस्ट ऑफिस रोड आनंद विहार कॉलोनी के रहने वाले भाजपा नेता ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply