Home > Crime > टाटा नगर रेलवे स्टेशन पार्किंग में बागबेड़ा के रहने वाले पार्किंग ठेकेदार को बदमाशों ने मारी 4 गोलियां, डीएमएच में चल रहा है इलाज

टाटा नगर रेलवे स्टेशन पार्किंग में बागबेड़ा के रहने वाले पार्किंग ठेकेदार को बदमाशों ने मारी 4 गोलियां, डीएमएच में चल रहा है इलाज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टाटा नगर रेलवे स्टेशन पार्किंग में बागबेड़ा के रहने वाले पार्किंग ठेकेदार नीरज दुबे पर शुक्रवार की रात गोली चली है। बताते हैं कि कुछ अपराधी पार्किंग के पास पहुंचे और नीरज दुबे से झगड़ा करने लगे। इसी दौरान अपराधियों ने गोली चलाई। घटना की जानकारी मिलने के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। घायल नीरज दुबे को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है। फायरिंग की इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। नीरज दुबे बागबेड़ा का रहने वाला है। बताते हैं कि उसके सीने, कंधे और हाथ में गोली लगी है। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें- साकची थाना क्षेत्र के पत्ता मार्केट के पास पार्किंग में बाइक चोरी के शक पर लोगों ने युवक को पकड़कर पीटा, किया पुलिस के हवाले

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply