Home > Jamshedpur > गो फर्स्ट एयरलाइंस ने रद्द कर दिया रांची से हज उड़ान का टेंडर, अब कोलकाता से उड़ान भरेंगे झारखंड के हज यात्री

गो फर्स्ट एयरलाइंस ने रद्द कर दिया रांची से हज उड़ान का टेंडर, अब कोलकाता से उड़ान भरेंगे झारखंड के हज यात्री

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गो फर्स्ट एयरलाइंस ने रांची से अपनी उड़ान का टेंडर रद्द कर दिया है। अब रांची से हज के लिए कोई उड़ान नहीं उड़ेगी। रांची के बजाय कोलकाता से सभी हज यात्रियों को उड़ान भरना होगा। इस बात का ऐलान हज कमेटी ने कर दिया है। बताते हैं कि रांची से 21 मई को हज के लिए उड़ान उड़ने वाली थी। लेकिन अब यह उड़ान कोलकाता से होगी। सभी हज यात्रियों को कोलकाता जाना होगा। इससे हज यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हज यात्री पहले से अपना प्लान बना चुके थे कि वह रांची से उनकी उड़ान होगी। केंद्रीय हज कमेटी की तरफ से भी इस बात का सर्कुलर जारी हो गया है कि रांची की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। झारखंड हज कमेटी के कई सदस्य इस बात को लेकर इरफान अंसारी पर निशाना साथ रहे हैं। लेकिन हज के टेंडर में प्रदेश हज कमेटी के बजाय केंद्रीय हज कमेटी का अधिक रोल होता है। हज यात्रियों का कहना है कि रांची के बजाय कोलकाता से उड़ान होने पर उन पर आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा। ₹664 प्रति हज यात्री यह आर्थिक बोझ होगा। गौरतलब है कि जमशेदपुर से 413 हज यात्री इस बार हज पर जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- बिरसानगर पुलिस ने चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, पीतल और कांसे के बर्तन बरामद

You may also like
Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा व टेल्को में चोरी व छिनताई को अंजाम देने वाले सात बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार+ VDO
Jamshedpur Bakreed : जमशेदपुर में अकीदत के साथ मनाई गई ईद-ए-कुर्बान, नमाज के बाद की गई अमन-चैन की दुआ+VDO
Jamshedpur Bakreed News : बकरीद पर ड्रोन से होगी शहर निगरानी, तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
Jharkhand Governor : रानी ठाकुर को आरका जैन यूनिवर्सिटी में राज्यपाल ने PHD की उपाधि से नवाजा

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!