Home > Jamshedpur > महिला को इंसाफ दिलाने बागबेड़ा थाना पहुंचे कांग्रेस के तीन नेताओं के साथ पुलिसकर्मियों ने किया अभद्र व्यवहार, एसएसपी से शिकायत करने पहुंचे कांग्रेसी+वीडियो

महिला को इंसाफ दिलाने बागबेड़ा थाना पहुंचे कांग्रेस के तीन नेताओं के साथ पुलिसकर्मियों ने किया अभद्र व्यवहार, एसएसपी से शिकायत करने पहुंचे कांग्रेसी+वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बागबेड़ा थाने में सोमवार की रात कांग्रेस के तीन नेताओं राजा सिंह राजपूत, सुल्तान अहमद और नरेश सिंह एक महिला को इंसाफ दिलाने गए थे। राजा सिंह राजपूत का आरोप है कि यहां मौजूद पुलिसकर्मियों अनिल नायक, नितिन कुमार और अनिकेत गुप्ता ने कांग्रेसी नेताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। इनके साथ बदतमीजी की। फोन छीनने की कोशिश की। राजा सिंह राजपूत का कहना है कि इनका बात करने का लहजा सही नहीं था। इन लोगों ने महिला की प्राथमिकी दर्ज नहीं की। इससे नाराज होकर कांग्रेसियों ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर मामले की शिकायत की। इन कांग्रेसियों में कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सोनकर भी थे। राजा सिंह राजपूत ने बताया कि एसएसपी और सिटी एसपी की अनुपस्थिति में इन लोगों ने ग्रामीण एसपी से अपनी बात बताई। ग्रामीण एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। दूसरी तरफ लोगों का कहना है कि जब कांग्रेसी नेताओं को खुद ही इंसाफ नहीं मिल रहा है। थाने पर अधिकारी इनसे सीधे मुंह बात नहीं करते। तो यह जनता का क्या भला करेंगे।

इसे भी पढ़ें- साकची के शालिनी मार्केट में बाइक पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार के साथ मारपीट, एमजीएम अस्पताल में हुआ इलाज + वीडियो

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO