Home > Crime > सड़क पर बाइक चलाने के दौरान विवाद के बाद बुलेट सवार तीन युवकों में से एक ने टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग के कर्मचारी को मारी गोली, टीएमएच में भर्ती

सड़क पर बाइक चलाने के दौरान विवाद के बाद बुलेट सवार तीन युवकों में से एक ने टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग के कर्मचारी को मारी गोली, टीएमएच में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के एसएसपी ऑफिस कार्यालय के पास गुरुवार की रात फायरिंग की घटना का खुलासा हो गया है। इस फायरिंग में बुलेट सवार बदमाशों ने टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग के एएसआई बी धनंजय को गोली मारी है। गोली बी धनंजय के पसली में लगी है। बताते हैं कि बी धनंजय मानगो से कदमा की तरफ जा रहे थे। तभी उनका विवाद बुलेट सवार तीन युवकों से हो गया। सड़क पर दोनों के बीच बहस हुई। सुरक्षाकर्मी ने लड़कों को फटकार लगाई कि वह गाड़ी तेज और लहराते हुए क्यों चला रहे हैं। इसके बाद सुरक्षाकर्मी आगे निकल गया था और पुराना कोर्ट के पास बुलेट सवार बदमाश पीछे से आए और सुरक्षाकर्मी पर गोली चला दी। घायल सुरक्षाकर्मी को टीएमएच में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि घटना के बाद भी धनंजय ने अपने एक साथी पंकज दुबे को फोन पर घटना की जानकारी दी और बाइक से टीएमएच पहुंच गया था। घटना की जानकारी मिलने पर सिटी एएसपी सुमित अग्रवाल, बिष्टुपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार, साकची थाना प्रभारी दीपक टीएमएच पहुंचे और घटना की जानकारी ली थी। बी धनंजय टाटा स्टील में एएसआई के पद पर तैनात हैं। गुरुवार को उनकी छुट्टी रहती है। वह शाम 6:30 बजे अपने सहकर्मी पंकज दुबे के घर मानगो के कुंवर बस्ती गए थे। रात 9:30 बजे पंकज के घर से निकले। रास्ते में बुलेट पर सवार तीन युवक रैश ड्राइविंग कर रहे थे। इसी दौरान युवकों से बहस हुई थी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।


इसे भी पढ़ें- साकची में एसएसपी कार्यालय के सामने वाली मेन रोड पर बदमाशों ने की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply