Home > Crime > सीतारामडेरा इलाके की महिला से दुष्कर्म कर आरोपी फरार, पुलिस ने एमजीएम अस्पताल में कराई महिला की मेडिकल जांच

सीतारामडेरा इलाके की महिला से दुष्कर्म कर आरोपी फरार, पुलिस ने एमजीएम अस्पताल में कराई महिला की मेडिकल जांच

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र की महिला से दुष्कर्म हुआ है। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार की रात महिला की मेडिकल जांच एमजीएम अस्पताल में कराई। पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी छाया नगर का रहने वाला सौरभ कुमार फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में छापामारी कर रही है। बताते हैं कि महिला जब शौच के लिए गई थी तो उसे शौचालय के पास से ही आरोपी ने उठा लिया और दुष्कर्म किया। महिला की बेटी जब उसे बचाने आई तो उस पर पत्थर से हमला कर दिया। घटना के बाद महिला अपने घर पहुंची और घरवालों को जानकारी दी। मामले की शिकायत लेकर जब घरवाले सौरभ के घर गए तो सौरभ के परिवार के लोगों ने पीड़ित महिला के घरवालों से मारपीट भी की। इसके बाद महिला सीतारामडेरा थाना पहुंची। जहां से उसे मेडिकल जांच के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया है।
इसे भी पढ़ें- एमजीएम अस्पताल में फिर खुलेगा पुलिस कैंप ऑफिस

You may also like
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
Education News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रहलाद जोशी बने नए एजुकेशन मिनिस्टर
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स

Leave a Reply