Home > Jamshedpur > साकची के कांट्रैक्टर एरिया टाटा स्टील की पार्किंग पर गिरा पेड़ दर्जनों बाइकें क्षतिग्रस्त

साकची के कांट्रैक्टर एरिया टाटा स्टील की पार्किंग पर गिरा पेड़ दर्जनों बाइकें क्षतिग्रस्त

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के साकची में कांट्रैक्टर एरिया में टाटा स्टील की पार्किंग में बुधवार को एक पेड़ गिर गया। बुधवार को आए तूफान और तेज बरसात के बीच पेड़ गिरा है। पेड़ गिरने से पार्किंग में खड़ी दर्जन भर से अधिक बाइकें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। लोगों का काफी नुकसान हो गया है। लोगों का कहना है कि उन्हें क्या पता था कि यहां पेड़ गिर जाएगा और उनकी बाइकें क्षतिग्रस्त हो जाएंगी। इसके अलावा शहर में कई जगह पेड़ों की डाल गिर गई और लोगों का काफी नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि बुधवार की दोपहर बाद अचानक आए तूफान और तेज बारिश के चलते शहर का मौसम भी बदल गया।
इसे भी पढ़ें- उलीडीह बस्ती में आदिवासी समाज की कब्रिस्तान खतरे में, अज्ञात लोग बुलडोजर लगाकर खोद रहे कब्रिस्तान, बनाई जा रही सड़क व नाली

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा