Home > Crime > इरशाद हत्याकांड : पुलिस की गिरफ्त में तीन हत्यारोपी, शहबाज को पुलिस ने पकड़ा शाहनवाज व फैजान ने किया सरेंडर, पिस्टल बरामद

इरशाद हत्याकांड : पुलिस की गिरफ्त में तीन हत्यारोपी, शहबाज को पुलिस ने पकड़ा शाहनवाज व फैजान ने किया सरेंडर, पिस्टल बरामद

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के हयातनगर डिमना बस्ती के रहने वाले इरशाद हुसैन की हत्या के मामले में तीन हत्यारोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। पुलिस ने घटना के मुख्य साजिशकर्ता हत्यारोपी शाहनवाज को शुक्रवार की शाम को ही उसके घर में दबिश देकर पकड़ लिया था। इसके बाद पुलिस ने लगातार छापामारी की। छापामारी का असर यह हुआ कि एक अन्य हत्यारोपी शाहनवाज ने सरेंडर कर दिया। इसके बाद भालूबासा के रहने वाले फैजान को भी पकड़ कर उसके परिजन लाए और उलीडीह थाना को सौंप दिया। फैजान की स्कूटी से पिस्टल बरामद हो गया है। बताते हैं कि इसी पिस्टल से इरशाद की हत्या की गई है। पुलिस फैजान से पूछताछ कर रही है कि उसे पिस्टल कहां से मिला। शहबाज और शहनवाज से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या का कारण जानने में जुटी है। वैसे तो परिजनों का कहना है कि ईद में बच्चों के विवाद को लेकर यह हत्या हुई। लेकिन पुलिस अन्य एंगल से भी अपनी तफ्तीश कर रही है। इरशाद की मौत की खबर सुनकर परिजन आक्रोशित हो गए थे। बस्ती के काफी लोग उलीडीह थाना पहुंच गए। वह पुलिस से कार्रवाई के बारे में जानना चाहते थे। पुलिस ने सबको अपनी कार्रवाई के बारे में बता कर शांत कराया।

इसे भी पढ़ें – उलीडीह हयातनगर डिमना बस्ती के रहने वाले इरशाद हुसैन ने टीएमएच में तोड़ा दम, सीने में मारी गई थी गोली

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply