Home > Crime > जुगसलाई के सुरती चौक पर टेंपो पार्क करने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, 11 लोग हुए घायल

जुगसलाई के सुरती चौक पर टेंपो पार्क करने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, 11 लोग हुए घायल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जुगसलाई के सुरती चौक पर टेंपो पार्क करने के विवाद में मंगलवार की देर रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में दोनों पक्ष के 11 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 6 लोगों का सर फट गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि थाना परिसर में भी दोनों पक्षों में झगड़ा होता रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों को डांट डपट कर झगड़ा शांत कराया।‌‌

इसे भी पढ़ें- बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के जुबली पार्क में कार से घूमने आई महिला का पर्स छीन कर फरार हो गए बदमाश, पर्स में था एप्पल का फोन और ₹2000

बताते हैं कि जुगसलाई के गौरी शंकर रोड आशियाना के रहने वाले मोहम्मद मुश्ताक के परिवार का एक युवक मास खान गुजरात से पढ़ाई कर लौटा है। इस पर मंगलवार की रात पार्टी रखी गई थी। इसी बीच में देर रात असलम नामक युवक अपना टेंपो लेकर पहुंचा और अपने घर के सामने खड़ा कर दिया। मोहम्मद मुश्ताक ने इसका विरोध किया और कहा कि उसके घर पर पार्टी चल रही है।

टेंपो आज दूसरी जगह लगा लो। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पहले गाली गलौज और फिर मारपीट हुई। टेंपो चालक और मुश्ताक की तरफ से कई लोग पहुंच गए। जमकर लाठी- डंडे चले। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस पहुंची। बताते हैं कि इस घटना में मुश्ताक के अलावा उसका बड़ा भाई इरफान, चचेरा भाई शमीम, भतीजा दानिश हसन और नसीब घायल हुए हैं। टेंपो चालक असलम के अलावा बबलू गद्दी, कैसर गद्दी, सोनू गद्दी, बाबू गद्दी और इसरार आलम आदि घायल हुए हैं।
इसे भी पढ़ें- परवेज आलम गुड़ाबांदा थाना प्रभारी, प्रभात कुमार को मिली सुंदरनगर थाने की कमान

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO