Home > Crime > ओडिशा के रायरंगपुर के युवक की जमशेदपुर में हत्या, सोनारी से पति-पत्नी गिरफ्तार

ओडिशा के रायरंगपुर के युवक की जमशेदपुर में हत्या, सोनारी से पति-पत्नी गिरफ्तार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : ओडिशा के रायरंगपुर के रहने वाले डमरू धर्म महंती उर्फ विक्की की जमशेदपुर में हत्या कर दी गई है। उसके शव को जमशेदपुर में अलग-अलग जगहों पर फेंका गया है। इस मामले में ओडीशा की रायरंगपुर पुलिस ने सोनारी पुलिस की मदद से सोनारी के रहने वाले आरोपी कमलाकांत सागर और उनकी पत्नी खुशबू सागर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार कर ली है। बताते हैं कि डमरु धर महंति उर्फ विक्की 13 अप्रैल से गायब था। उसकी पत्नी इनुश्री महंती ने रायरंगपुर थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद रायरंगपुर के डीएसपी स्वर्ण लता मिंज के नेतृत्व में जांच टीम बनी थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डमरू धर महंती उर्फ विक्की जमशेदपुर में सोनारी स्थित खुशबू सागर नाम की महिला के घर जाता था। उसका उसके साथ अवैध संबंध था। सूचना के आधार पर रायरंगपुर पुलिस जमशेदपुर पहुंची और सोमवार को सोनारी पुलिस के सहयोग से कमलाकांत सागर और उसकी पत्नी खुशबू सागर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस का कहना है कि विक्की देह व्यापार के मामले में जेल में बंद था और हाल ही में जेल से छूटा था। वह ऑटो चालक था।
पूछताछ के बाद कमलाकांत सागर और उसकी पत्नी खुशबू सागर की निशानदेही पर पुलिस ने पटमदा की ठनठनी घाटी, बोड़ाम थाना के बीच जामबनी नामक जगह और टाटा रांची नेशनल हाईवे से बैग में रख कर फेंके गए शव के टुकड़े बरामद कर लिए हैं। जाम बनी में मिले बैग में सर, ठनठनी घाटी में मिले बैग में धड़ और टाटा रांची रोड में मिले बैग में पैर है। बताते हैं कि देर शाम ओडिशा की फॉरेंसिक विभाग की टीम जमशेदपुर आ रही है। फॉरेंसिक विभाग की टीम के सामने ही बैग को खोला जाएगा।
इसे भी पढ़ें- सुंदरनगर के बयांगबिल के रहने वाले व्यक्ति का ड्राइवर गाड़ी का सामान बेच कर फरार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

2 Responses

  1. Pingback : सोनारी के सीपी क्लब के पास रहने वाली महिला ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस - News Bee

Leave a Reply