Home > Crime > साकची थाना क्षेत्र में जुबली पार्क गेट के सामने बंगाल क्लब जाने वाली रोड पर पुलिस को मिली लावारिस बाइक, जांच शुरू

साकची थाना क्षेत्र में जुबली पार्क गेट के सामने बंगाल क्लब जाने वाली रोड पर पुलिस को मिली लावारिस बाइक, जांच शुरू

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र में जुबली पार्क गेट के सामने बंगाल क्लब जाने वाली रोड पर पुलिस को एक लावारिस बाइक मिली है। लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि यहां लावारिस बाइक खड़ी हुई है। इस पर साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को जब्त कर लिया है। साकची थाना के एएसआई ने बताया कि बाइक में दोनों तरफ आगे पीछे नंबर प्लेट नहीं है। जांच की जा रही है कि यह बाइक किसकी है। कहीं यह बाइक चोरी की तो नहीं।

पुलिस ने जुबली पार्क गोल चक्कर के पास चलाया चेकिंग अभियान, साइलेंसर से पटाखे की आवाज निकालने वाली बाइक के युवकों को रोका

साकची पुलिस ने रविवार को साकची में जुबली पार्क गोल चक्कर के पास बाइक चेकिंग अभियान चलाया। यहां अड्डे बाजी कर रहे युवकों की बाइक को चेक किया गया। जिस बाइक के साइलेंसर से पटाखे की आवाज आ रही थी, ऐसे युवकों की बाइक को पकड़ा गया और संदिग्ध युवकों को रोककर उनसे पूछताछ भी की गई। सभी युवकों को चेतावनी दी गई कि वह ऐसी बाइक का इस्तेमाल ना करें, जिनके साइलेंसर से पटाखे की आवाज आती है।

इसे भी पढ़ें –शास्त्री नगर में हुए सांप्रदायिक बवाल के मामले में गठित भाजपा की जांच समिति ने तैयार कर ली रिपोर्ट, राज्यपाल को सौंपी+ वीडियो

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप