Home > Crime > कदमा थाना क्षेत्र के वीणापानी नर्सिंग होम के पास चाय की दुकान चलाने वाले व्यक्ति ने कीटनाशक पीकर कर ली आत्महत्या

कदमा थाना क्षेत्र के वीणापानी नर्सिंग होम के पास चाय की दुकान चलाने वाले व्यक्ति ने कीटनाशक पीकर कर ली आत्महत्या

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के वीणापानी नर्सिंग होम के पास चाय की दुकान चलाने वाले व्यक्ति राजेश कुमार ने खुदकुशी कर ली है। गुरुवार को उसने कीटनाशक पीकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई कि राजेश कुमार ने कीटनाशक पिया है। उसे फौरन एमजीएम अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि राजेश कुमार उलियान के टैंक रोड का रहने वाला था। वह शराब पीने का आदी था।

इसे भी पढ़ें- पुलिस ने खोए या चोरी के मोबाइल के लिए जारी की लास्ट मोबाइल हेल्प सर्विस (नंबर 9006123444) , बिष्टुपुर में दी जानकारी

इसको लेकर पत्नी से उसका बराबर झगड़ा होता रहता था। गुरुवार को लगभग 2:00 बजे राजेश कुमार कीटनाशक बाजार से खरीद कर लाया और चाय की दुकान पर ही पी लिया। कीटनाशक पीते ही उसकी हालत बिगड़ गई। टेंपो स्टैंड पर खड़े लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उसे लेकर एमजीएम अस्पताल गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि राजेश कुमार ने 6 महीना पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी। राजेश कुमार का शव एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में रख दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- बिष्टुपुर में थाना परिसर स्थित सभागार में एसएसपी प्रभात कुमार ने असली मालिकों को दिए खोए और चोरी गए 157 मोबाइल

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप