Home > Jamshedpur > मानगो के फारेस्ट विभाग में ईद को लेकर एसडीओ की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक, अधिकारियों को दिए गए निर्देशों निर्देश

मानगो के फारेस्ट विभाग में ईद को लेकर एसडीओ की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक, अधिकारियों को दिए गए निर्देशों निर्देश

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो के फॉरेस्ट विभाग में एसडीओ पियूष कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई। शांति समिति की यह बैठक ईद को लेकर आयोजित की गई। इस बैठक में मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव, मानगो थाने के थाना प्रभारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

एसडीओ ने मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि ईद को लेकर वह मानगो में साफ सफाई का अभियान शुरू करें। मस्जिद और ईदगाह के आसपास साफ-सफाई कराई जाए। इसके अलावा मानगो समेत विभिन्न थानों के शांति समिति के सदस्य भी आए थे। सभी ने अपनी अपनी बातें रखीं और अपनी समस्याएं बताईं। एसडीओ ने सभी को हल करने का आश्वासन दिया। एसडीओ ने सभी से आह्वान किया कि वह ईद का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं और एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखें। मतलूब अनवर खान ने बताया कि इस बैठक में अलविदा जुमा को लेकर भी बात हुई है। अलविदा जुमा के दिन भी साफ सफाई के इंतजाम रहेंगे। उन्होंने कहा कि पानी बिजली की भी कोई समस्या नहीं होगी। शांति समिति की बैठक में मौजूद दूसरे धर्म के लोगों ने कहा है कि उनके इलाके में भले ही कम पानी दिया जाए। लेकिन, मुस्लिम इलाके में भरपूर पानी दिया जाए। ताकि, मुस्लिम बिरादरी के लोग ईद मना सकें।
इसे भी पढ़ें – साकची के स्वर्णरेखा नदी में मिले शव की हुई पहचान, मानगो के रोड नंबर 15 का रहने वाला था छात्र

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी