Home > Crime > बागबेड़ा के हरहरगुट्टू राजा तालाब में नहाने गई 6 साल की बच्ची डूबी, गोताखोरों ने निकाला शव

बागबेड़ा के हरहरगुट्टू राजा तालाब में नहाने गई 6 साल की बच्ची डूबी, गोताखोरों ने निकाला शव

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बागबेड़ा के हरहरगुट्टू राजा तालाब में नहाने गई 6 साल की बच्ची धनमुनि मल्लिक डूब गई। बच्ची के डूबने की सूचना मिलने के बाद इलाके के लोग तालाब पहुंचे। गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों ने लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची को बाहर निकाला। देखा गया तो बच्ची की सांस नहीं चल रही थी। लेकिन मृत्यु की पुष्टि के लिए उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि बच्ची राजा तालाब के पास ही स्थित सोमाय झोपड़ी के नीचे टोला बस्ती में रहती थी। सोमवार की शाम 5:00 बजे वह नहाने गई थी।

इसे भी पढ़ें –शव लेने पहुंची एंबुलेंस साकची में स्वर्ण रेखा नदी घाट पर फंसी, निकालने में छूट गए पुलिस कर्मियों के पसीने

बच्ची के डूब कर मरने की सूचना बागबेड़ा थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और बच्ची के परिजनों से पूछताछ की। बच्ची की मां सारिका मल्लिक और पिता पिंकू मल्लिक दोनों देहाती मजदूर हैं। पिंकू मल्लिक ने बताया कि उनकी तीन बेटी और एक बेटा है। धनमुनि मल्लिक दूसरे नंबर की बेटी थी। बेटी की मौत पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
इसे भी पढ़ें- अपनी बेटी की शादी मेरे भाई से कर दो वरना गोली मार देंगे, धमकी मिलने के बाद थर थर कांप रहा उलीडीह का एक परिवार

You may also like
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार

Leave a Reply