Home > Crime > शव लेने पहुंची एंबुलेंस साकची में स्वर्ण रेखा नदी घाट पर फंसी, निकालने में छूट गए पुलिस कर्मियों के पसीने

शव लेने पहुंची एंबुलेंस साकची में स्वर्ण रेखा नदी घाट पर फंसी, निकालने में छूट गए पुलिस कर्मियों के पसीने

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची के स्वर्णरेखा नदी में चेक डैम में फसा हुआ शव सोमवार को बरामद हुआ। शव को लेने के लिए स्वर्णरेखा नदी घाट पहुंची एंबुलेंस घाट किनारे फंस गई। एंबुलेंस को निकालने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। पहले पुलिसकर्मियों ने खुद ही एंबुलेंस को धक्का दे कर निकालने की कोशिश की। लेकिन 20 से 25 मिनट की मशक्कत के बाद वह एंबुलेंस को टस से मस नहीं कर सके।

इसे भी पढ़ें-साकची थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा नदी में चेक डैम के पास मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

इसके बाद उन्होंने आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी। तब जाकर लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद एंबुलेंस घाट से निकल सकी। इसके बाद एंबुलेंस से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस कर्मियों का कहना है कि शव की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें- बिरसानगर बाल कटवाने गए युवक की बाइक को एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी मेन रोड पर ईंट लदे ट्रक ने मारी टक्कर, बाइक चालक की मौत, एक घायल

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!