Home > Jamshedpur > कपाली के रोजेदार किशोर को सोनारी पुल पर पुलिस ने नाम पूछ कर बेतहाशा पीटा, डीसी व एसएसपी से शिकायत+ वीडियो

कपाली के रोजेदार किशोर को सोनारी पुल पर पुलिस ने नाम पूछ कर बेतहाशा पीटा, डीसी व एसएसपी से शिकायत+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कपाली के डैम डूबी के रहने वाले रोजेदार किशोर मोहम्मद शाबान अंसारी को सोनारी ब्रिज पर पुलिसकर्मियों ने जमकर पीटा। मोहम्मद शाबान अंसारी का कहना है कि कोई वीआईपी का काफिला आगे आगे जा रहा था। वह उसके पीछे थे। पुलिसकर्मियों ने कहा कि पीछे पीछे जा सकते हो। लेकिन सोनारी ब्रिज के पास सोनारी की पीसीआर वैन में सवार पुलिसकर्मियों ने मोहम्मद शाबान अंसारी को रोकने का इशारा किया। मोहम्मद शाबान अंसारी रुक गया। उसके बाद पुलिसकर्मी उतरे और उसे पीटने लगे। नाम पूछा और नाम बताने पर और बेतहाशा पीटने लगे। किशोर रोजा था। मार खाने के बाद उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई। किशोर अपने परिजनों के साथ एसएसपी प्रभात कुमार और डीसी विजय जाधव के ऑफिस में पहुंचा और मामले की शिकायत की।

इसे भी पढ़ें- सोनारी के सिद्धो कान्हो बस्ती में बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई 25 साल की सजा

You may also like
पुराने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक, हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चा; पद के दुरुपयोग से बचने की अपील
Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस की VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा शुरू, कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप का मौका
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह