Home > Crime > झामुमो नेता बाबर खान ने शास्त्रीनगर से धारा 144 हटाने की उठाई मांग, लोगों से प्रशासन के सहयोग की अपील

झामुमो नेता बाबर खान ने शास्त्रीनगर से धारा 144 हटाने की उठाई मांग, लोगों से प्रशासन के सहयोग की अपील

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : झामुमो नेता बाबर खान ने गुरुवार को शास्त्री नगर से धारा 144 हटाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने इलाके के लोगों से अपील की है कि वह जिला प्रशासन का सहयोग करें और शांति बनाए रखें। उन्होंने अपील की कि शुक्रवार को जुमा की नमाज शांतिपूर्वक तरीके से अदा करें। साथ ही उन्होंने मांग की कि 2 नंबर रोड को आवाजाही के लिए खोला जाए। जिला प्रशासन शास्त्री नगर मस्जिद के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगवाए। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार को बदनाम करने के लिए शास्त्री नगर में बवाल कराया गया है। उन्होंने मांग की कि जिन नमाजियों को जेल भेजा गया है। उन्हें प्रशासन रिहा कराए।
इसे भी पढ़ें- परसुडीह के लोको ट्रेनिंग सेंटर हॉस्टल में ट्रेनी लोको पायलट ने लगाई फांसी, पुलिस कर रही हॉस्टल के स्टाफ से पूछताछ

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप