Home > Jamshedpur > घर से बिना बताए निकले व्यक्ति को टाटानगर आरपीएफ के एसआई ने रेलवे स्टेशन से पकड़ कर परिजनों को सौंपा

घर से बिना बताए निकले व्यक्ति को टाटानगर आरपीएफ के एसआई ने रेलवे स्टेशन से पकड़ कर परिजनों को सौंपा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर टू के रहने वाले मुकेश गुप्ता अपने घर से बिना बताए निकल गए थे। वह मंगलवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। यहां वह एक स्टाल पर अपना मोबाइल बेचने को कह रहे थे। स्टाल वाले ने इसकी सूचना आरपीएफ के एएसआई राजवीर कुमार को दी। राजवीर कुमार ने मुकेश गुप्ता को पकड़ कर उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह घर से बिना बताए निकल आए हैं और कहीं चले जाना चाहते हैं। मुकेश गुप्ता ने अपने बेटे ईश्वर गुप्ता का नंबर भी दिया। एसआई राजवीर कुमार ने ईश्वर गुप्ता को फोन लगाया तो पता चला कि मुकेश गुप्ता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इस पर आरपीएफ पोस्ट पर मुकेश गुप्ता को रोक लिया गया। बाद में ईश्वर गुप्ता और उनकी बहन मृदुल गुप्ता टाटानगर रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट पहुंची। आरपीएफ एसआई राजवीर कुमार ने लिखा पढ़ी करने के बाद मुकेश गुप्ता को ईश्वर गुप्ता और मृदुल गुप्ता के सुपुर्द कर दिया।

इसे भी पढ़ें- टीनप्लेट मुस्लिम मिडिल स्कूल में आयोजित हुई इफ्तार पार्टी, शामिल हुए सभी समुदाय के लोग

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत