Home > Jamshedpur > स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर कांग्रेस के नेता मौलाना अंसार खान ने मानगो के कई इलाके की ठीक कराई स्ट्रीट लाइटें

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर कांग्रेस के नेता मौलाना अंसार खान ने मानगो के कई इलाके की ठीक कराई स्ट्रीट लाइटें

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर कांग्रेस के नेता मौलाना अंसार खान ने मंगलवार को मानगो इलाके की कई स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया। इन दिनों रमजान का महीना चल रहा है। गलियों में अंधेरा होने से रोजेदारों को परेशानी हो रही थी। इसी को लेकर इन स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया गया है। कांग्रेस के नेता मौलाना अंसार खान ने बताया कि जवाहर नगर रोड नंबर 12 में सबीना मस्जिद के पास, जवाहर नगर रोड नंबर 12 में सेंट माइकल स्कूल के पास, रोड नंबर 14 में, क्रॉस रोड नंबर 14 में, जवाहर नगर, बागान शाही रोड नंबर 7, ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 15 में और गुलाब बाग फेस टू में स्ट्रीट लाइटें ठीक कराई गई हैं। इस मौके पर कांग्रेस के नेता मौलाना अंसार खान के साथ मानगो नगर निगम के सिटी मैनेजर निषात के अलावा इलेक्ट्रीशियन सुशील मुखी, हेल्पर ड्राइवर सागर मजूमदार और बस्ती के मोहम्मद शमी व मोती आदि का योगदान रहा।
इसे भी पढ़ें- बिरसानगर के काली मंदिर के पास पहाड़ी पर घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए 4 बदमाशों को पुलिस ने पकड़ कर भेजा जेल, दोनाली कट्टा बरामद

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply