Home > Crime > दिल्ली के युवक ने बाराद्वारी के रहने वाले युवक पर किया चाकू से हमला, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के युवक ने बाराद्वारी के रहने वाले युवक पर किया चाकू से हमला, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : दिल्ली के युवक जादू ने सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी में रहने वाले गणेश कहार पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना शनिवार की है। घायल गणेश कहार को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी सीतारामडेरा पुलिस को भी दे दी गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गणेश से घटना की जानकारी ली। गणेश ने पुलिस को बताया कि जादू ब्राउन शुगर का नशा करके आया था और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने चाकू मार दिया। जादू दिल्ली का रहने वाला है। वह अपने मामा कालिया राव के घर एक सप्ताह पहले घूमने आया है।
इसे भी पढ़ें- बिरसानगर के हुरलुंग और लालटांड़ में उत्पाद विभाग में 2 अवैध महुआ शराब भट्ठी ध्वस्त

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply