Home > Crime > बिरसानगर के हुरलुंग और लालटांड़ में उत्पाद विभाग में 2 अवैध महुआ शराब भट्ठी ध्वस्त

बिरसानगर के हुरलुंग और लालटांड़ में उत्पाद विभाग में 2 अवैध महुआ शराब भट्ठी ध्वस्त

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिरसा नगर थाना क्षेत्र के हुरलुंग और लालटांड़ में उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। उत्पाद विभाग के कर्मचारियों ने यहां छापामारी की और 2 अवैध महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा, सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के मानगो बस स्टैंड के पास एक टेंपो की तलाशी में अवैध महुआ शराब बरामद की गई है। अवैध शराब का कारोबार कर रहा व्यक्ति भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उसकी तलाश की जा रही है। उत्पाद विभाग ने बताया कि 4 किलोग्राम जावा महुआ और 420 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई है। टेंपो को भी जब्त किया गया है।
इसे भी पढ़ें- बदमाशों ने मानगो के चेपा पुल के पास स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी इस्माइल आजाद को गोली मारकर किया घायल, टीएमएच में भर्ती

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत