Home > Crime > बिष्टुपुर के कांट्रैक्टर एरिया में समृद्धि एनक्लेव में एक नौकरानी ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

बिष्टुपुर के कांट्रैक्टर एरिया में समृद्धि एनक्लेव में एक नौकरानी ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के कांट्रैक्टर्स एरिया में समृद्धि एनक्लेव के रहने वाले राम सिंघल के घर पर उनकी नौकरानी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नौकरानी दीपाली मछुआरों की उम्र 18 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। घटना की जानकारी जब राम सिंघल को हुई तो वह मौके पर पहुंचे। दीपाली के कमरे के पास गए तो दीपाली का कमरा अंदर से बंद था। इसके बाद बिष्टुपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरा खुलवा कर शव को फंदे से उतरवाया। बताते हैं कि दीपाली ने खुद को कमरे में बंद कर दोपट्टे से फांसी लगाई है। राम सिंघल सीए हैं। वह किसी काम से दिल्ली गए थे। मंगलवार रात को वापस लौटे तो दीपाली ने ही उन्हें खाना दिया। खाना खाने के बाद सभी अपने कमरे में चले गए। सुबह जब सभी लोग उठे तो देखा कि दीपाली का कमरा बंद है। कई बार दरवाजा खटखटाया गया। लेकिन दीपाली ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़ कर देखा तो अंदर दीपाली का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। दीपाली ने आत्महत्या क्यों की इसका पता पुलिस को नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दीपाली की मां ने बताया कि वह लोग पार्वती घाट के पास रहते हैं। दीपाली तीन बेटियों में मंझली थी। 30 मार्च को घर आई थी और उसने किसी भी समस्या के बारे में नहीं बताया। रात भर घर में रहने के बाद वह दूसरे दिन फिर राम सिंह के मकान पर वापस चली गई थी।
इसे भी पढ़ें- एमजीएम अस्पताल के पार्किंग परिसर के पास मिला एक अज्ञात शव, कुत्तों ने नोच डाला, एमजीएम अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही आई सामने

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!