Home > Crime > सीतारामडेरा स्थित कोर्ट में मनप्रीत हत्याकांड के मुख्य आरोपी नवीन सिंह पर चली गोली, पुलिस प्रशासन में हड़कंप

सीतारामडेरा स्थित कोर्ट में मनप्रीत हत्याकांड के मुख्य आरोपी नवीन सिंह पर चली गोली, पुलिस प्रशासन में हड़कंप

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सीतारामडेरा स्थित कोर्ट में मनप्रीत हत्याकांड के मुख्य आरोपी नवीन सिंह पर गोली चली है। घटना सोमवार की दोपहर की है। नवीन सिंह के खिलाफ कोर्ट में चार्ज फ्रेम होना था। इसी को लेकर नवीन सिंह कोर्ट पहुंचा था।

DSP अनिमेष गुप्ता

नवीन सिंह के अधिवक्ता आनंद ओझा ने बताया कि तारीख टल गई थी। इसके बाद उन्होंने अपने मुवक्किल को घर जाने को कह दिया था।

अधिवक्ता आनंद ओझा

नवीन सिंह घर वापस जा रहा था। तभी उसे हमलावरों ने दौड़ा लिया और गोली चला दी। गोली नवीन सिंह के पीठ में लगी है। बताते हैं कि कुछ छर्रे नवीन सिंह को लगे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी अनिमेष गुप्ता और सीतारामडेरा थाना प्रभारी फौरन मौके पर पहुंचे। नवीन सिंह को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

गौरतलब है कि पिछले साल सिदगोड़ा में मनप्रीत के घर में घुसकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में नवीन सिंह आरोपी है। मनप्रीत को सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के शिव सिंह बागान एरिया में उसके घर में घुसकर गोली मारी गई थी। उसे कई गोलियां मारी गई थीं। मनप्रीत को टीएमएच ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इस हत्याकांड के बाद सिख समाज में काफी उबाल था। इसके बाद पुलिस ने हत्यारोपी राहुल सिंह, अक्षय सिंह, राहुल गुप्ता और नवीन सिंह को गिरफ्तार किया था। इनकी गिरफ्तारी के बाद ही सिख समाज के लोग शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुए थे।
इसे भी पढ़ें- ग्रामीण इलाकों में अब घर-घर पहुंचेगी मोबाइल क्लीनिक, हंस मेडिकल ने जिला प्रशासन को सौंपी 5 मेडिकल यूनिट

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply