Home > Jamshedpur > मानगो नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, डिमना डिवाइडर से हटाई गई दुकानें

मानगो नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, डिमना डिवाइडर से हटाई गई दुकानें

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अतिक्रमण हटाओ अभियान रविवार की रात चलाया गया। डिवाइडर से दुकानें हटाई गईं। दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध भी किया। इसे लेकर हंगामा भी हुआ। मामले की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के भाई कांग्रेस के नेता गुड्डू गुप्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रशासन से कहा कि अभी त्यौहार का समय है। इसलिए दुकानें न हटाई जाएं। लेकिन जिला प्रशासन ने उनसे कहा कि उन्हीं दुकानदारों को हटाया जा रहा है जिनको मानगो नगर निगम की सब्जी बाजार में दुकानें दी जा रही हैं।

SDO पीयुष सिन्हा

यहां से लोग शिफ्ट कर सब्जी बाजार की दुकान में जा रहे हैं। गौरतलब है कि डीसी विजया जाधव ने शनिवार की रात मानगो क्षेत्र का निरीक्षण किया था और उन्होंने ही डिमना डिवाइडर से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। इसी के बाद जिला प्रशासन ने मानगो नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। अतिक्रमण हटाओ अभियान की देखरेख एसडीओ धालभूम पियूष कुमार सिन्हा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-उत्पाद विभाग ने बर्मामाइंस, गोविंदपुर, बिरसानगर, परसूडीह और बागबेड़ा इलाके में छापामारी कर बरामद की 140 लीटर अवैध शराब

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply