Home > Crime > सोनारी के सिनेमा मैदान में दीपक सिंह पर गोली चलाने वाले भोजपुर आरा के दो शूटर गिरफ्तार, 3 लाख में हुआ था कत्ल का सौदा, तलाक होने के बाद रोहित सिंह ने अमित पर चलवाई थी गोली

सोनारी के सिनेमा मैदान में दीपक सिंह पर गोली चलाने वाले भोजपुर आरा के दो शूटर गिरफ्तार, 3 लाख में हुआ था कत्ल का सौदा, तलाक होने के बाद रोहित सिंह ने अमित पर चलवाई थी गोली

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के सिनेमा मैदान में 10 मार्च को दीपक सिंह पर गोली चलाने वाले मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में भोजपुर आरा के रहने वाले दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों शूटरों को साकची में एसएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी के विजय शंकर ने पत्रकारों के सामने पेश किया। इसके बाद एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद जेल भेज दिया है। सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि दीपक पर गोली चलने के मामले की प्राथमिकी सोनारी थाने में 11 मार्च को दर्ज हुई थी। इसके बाद पुलिस ने तफ्तीश की और सभी आरोपियों का पता लगाया। पुलिस को पता चला कि दो शूटर नवनीत कुमार उर्फ लोहा यादव और अक्षय सिंह उर्फ बाला बिहार के भोजपुर जिले में मौजूद हैं। इस पर छापामारी कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। नवनीत कुमार भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के मौला बाग का रहने वाला है। जबकि, अक्षय सिंह भोजपुर जिले के उद्वंत थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौन का रहने वाला है। इनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, एक कारतूस और दो मोबाइल भी बरामद किया है। गोली चलवाने का मुख्य आरोपी रोहित है। दीपक ने रोहित की शादी करवाई थी। बाद में रोहित का तलाक हो गया था। तलाक होने के बाद ही रोहित दीपक से खुन्नस खाने लगा था और उसने 3 लाख रुपए में दीपक की हत्या का की सुपारी चार शूटरों को दी थी। इन्हीं शूटरों ने 10 मार्च को सोनारी के सिनेमा मैदान में दीपक पर गोली चला कर उसकी जान लेने की कोशिश की थी।

सिटीSP के विजय शंकर

लेकिन वह घायल हुआ था और पुलिस ने उसे टीएमएच में भर्ती कराया था। जहां उसका इलाज हुआ। इस मामले में पुलिस ने भोजपुर आरा के रहने वाले दो शूटरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि चारों शूटरों को 75 हजार रुपए प्रति शूटर के हिसाब से रकम भी दे दी गई थी। उन्होंने बताया कि घटना के मुख्य आरोपी रोहित और दो अन्य शूटरों की तलाश जारी है। पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है।
इसे भी पढ़ें-टाटा मोटर्स की बस में टाटा मोटर्स कर्मचारी की अचानक मौत पर उठे सवाल, तनाव में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी, साल भर से बंद है डाइट फूड

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply