Home > Jamshedpur > सांसद विद्युत वरण महतो ने मानगो में पारडीह काली मंदिर से बालिगुमा तक एलिवेटेड डबल डेकर कोरिडोर के शिलान्यास को लेकर केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

सांसद विद्युत वरण महतो ने मानगो में पारडीह काली मंदिर से बालिगुमा तक एलिवेटेड डबल डेकर कोरिडोर के शिलान्यास को लेकर केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सांसद विद्युत वरण महतो ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस मुलाकात में सांसद ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से कहा कि मानगो में प्रस्तावित पारडीह काली मंदिर से बालिगुमा तक एलिवेटेड डबल डेकर कोरिडोर का शिलान्यास 23 मार्च को कर दिया जाए। सांसद ने पत्रकारों को बताया कि 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी झारखंड आ रहे हैं। सांसद चाहते हैं कि इसी दौरे में इस एलिवेटेड डबल डेकर कॉरिडोर का शिलान्यास हो जाए तो अच्छा रहेगा। सांसद ने बताया कि यह एलिवेटेड डबल डेकर कोरिडोर 2000 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा।
इसे भी पढ़ें- टाटा मोटर्स की बस में टाटा मोटर्स कर्मचारी की अचानक मौत पर उठे सवाल, तनाव में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी, साल भर से बंद है डाइट फूड

You may also like
सिमुलडांगा में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार 60 वर्षीय तुफैल अहमद की मौत
Jugsalai News: जुगसलाई में हत्या की कथित साजिश का खुलासा, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार+VDO
Jamshedpur Nikhar Sablok Murder: निखार सबलोक हत्याकांड का फरार शूटर सागर सिंह धनबाद में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Jamshedpur News: यूथ INTUC के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पी. श्रीनिवासन का भव्य स्वागत, मजदूर हितों पर हुआ मंथन

Leave a Reply