Home > Crime > सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातू में एक युवक और उसकी मां पर जानलेवा हमला, एमजीएम अस्पताल में चल रहा इलाज + वीडियो

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातू में एक युवक और उसकी मां पर जानलेवा हमला, एमजीएम अस्पताल में चल रहा इलाज + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातू में बागुनहातू के रहने वाले पूरन रविदास और उसकी मां लक्ष्मी रविदास पर कुछ लोगों ने मंगलवार की रात जानलेवा हमला किया है। इन लोगों ने पूरन रविदास और उसकी मां लक्ष्मी रविदास पर चापड़ और डंडे से हमला किया। दोनों को सर में गंभीर चोट आई है। खून से लथपथ हालत में दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरन रविदास ने बताया कि वह एक मैदान में बैठा हुआ था। तभी चार-पांच युवक वहां पहुंचे और उन लोगों ने लाठी डंडे से उसके साथ मारपीट की। इसके बाद पूरन रविदास घर गया और अपनी मां लक्ष्मी रविदास के साथ सिदगोड़ा थाना पहुंचा। वहां मामले की शिकायत की। सिदगोड़ा थाना में पुलिस कर्मियों ने कहा कि रोड नंबर 3 में पुलिस की गाड़ी खड़ी है। वहां जाकर सूचना दे दो। इसके बाद पूरन रविदास अपनी मां लक्ष्मी रविदास के साथ रोड नंबर 3 की तरफ गया तो देखा कि वहां कोई गाड़ी नहीं थी। लेकिन युवक वहां पहुंच गए और पूरन और लक्ष्मी को मारपीट कर घायल कर दिया।

इसे भी पढ़ें-सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर सीतारामडेरा के बर्निंग घाट के पास हुई थी प्रदीप की हत्या, 6 हत्यारोपी गिरफ्तार + वीडियो

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

1 Response

Leave a Reply