Home > Crime > मानगो चौक पर चेकिंग अभियान चलाकर यातायात पुलिस ने जब्त की तेज आवाज वाले साइलेंसर की बुलेट मोटरसाइकिलें, सिपाही को छोड़ने पर हुआ बवाल

मानगो चौक पर चेकिंग अभियान चलाकर यातायात पुलिस ने जब्त की तेज आवाज वाले साइलेंसर की बुलेट मोटरसाइकिलें, सिपाही को छोड़ने पर हुआ बवाल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो चौक पर सोमवार की रात जम कर बवाल हुआ। चेकिंग अभियान चलाकर यातायात पुलिस ने तेज आवाज वाले साइलेंसर की बुलेट मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। इसी मामले को लेकर मानगो चौक पर जमकर बवाल हुआ है। जब दर्जनों मोटरसाइकिलें जब्त की जा चुकी थीं। तभी एक यातायात थाने का पुलिसकर्मी तेज आवाज करने वाले साइलेंसर वाली बुलेट पर निकला। लोगों ने कहा कि उसको भी पकड़िए। लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे जाने दिया। इसी को लेकर हंगामा होने लगा कि क्या सारे नियम कानून आम जनता के लिए हैं। पुलिसकर्मी पर क्यों कार्रवाई नहीं हुई। हंगामा बढ़ते देख मानगो थाने को सूचना दी गई। मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि जो बुलेट मोटरसाइकिल जब्त हुई हैं। उनका साइलेंसर निकलवाने के बाद सुबह वापस किया जाएगा। जबकि लोगों का कहना था कि पुलिस का जो जुर्माना बनता है वह ले और मोटरसाइकिल वापस करे।

इसे भी पढ़ें-कदमा बाजार में लगी भीषण आग, 21 दुकानें आईं चपेट में+ वीडियो

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply