Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में नगर निकाय की ओर से चलाई जाएंगी 100 सिटी बसें, डीसी के निर्देश पर रूट का हो रहा सर्वे

जमशेदपुर में नगर निकाय की ओर से चलाई जाएंगी 100 सिटी बसें, डीसी के निर्देश पर रूट का हो रहा सर्वे

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर में नगर निकायों की तरफ से 100 सिटी बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए डीसी विजया जाधव के निर्देश पर सभी नगर निकाय रूट का सर्वे कर रहे हैं। किस रूट पर बसों की जरूरत है। सुबह कितने बजे से रात कितने बजे तक बसों का संचालन होगा। इसे लेकर सर्वे का काम शुरू है। सर्वे किया जा रहा है। ताकि, ज्यादा से ज्यादा आबादी को सिटी बसों का लाभ मिल सके। 100 सिटी बसें खरीदने के लिए 30 फ़ीसदी राशि केंद्र सरकार और 35 फ़ीसदी राशि राज्य सरकार देगी। जबकि 35 फ़ीसदी राशि नगर निकाय वहन करेंगे। ‌ गौरतलब है कि इससे पहले भी जेएनएनयूआरएम के तहत जेएनएसी ने 50 बसें खरीदी थीं। लेकिन, इन बसों का संचालन नहीं कराया जा सका। जिला प्रशासन ने कई बार बसों का संचालन करने की कोशिश की। लेकिन, राजनीतिक दबाव के चलते अधिकारी कुछ नहीं कर सके। सभी 50 बसें खड़े-खड़े जर्जर हो गईं। बसों का संचालन करने के पीछे मिनी बस मालिकों का अड़ंगा था। मिनी बस के मालिक जानते थे कि अगर सिटी बसें चलने लगीं, तो फिर उनकी मनमानी नहीं चलेगी। प्रशासन ने दावा किया था कि सिटी बसों का किराया सस्ता रहेगा। लेकिन, सिटी बसें नहीं चल पाने से इसका लाभ जनता को नहीं मिल सका। अब जिला प्रशासन फिर नए सिरे से 100 बसें खरीद रहा है। जबकि, इससे पहले 50 सिटी बसें खरीदने पर जनता का जो पैसा बेकार गया। उसकी जिम्मेदारी किसकी है। इस पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा।
इसे भी पढ़ें-बागबेड़ा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना को धरातल पर उतारने की मांग को लेकर निकला विशाल पैदल मार्च

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO