Home > Crime > बिष्टुपुर में बीटीएस टावर में रहने वाले तांत्रिक को पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में किया गिरफ्तार

बिष्टुपुर में बीटीएस टावर में रहने वाले तांत्रिक को पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में किया गिरफ्तार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर में बीटीएस टावर में रहने वाले तांत्रिक रामकृष्ण महाराज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रामकृष्ण महाराज पर लोगों के घरों में झाड़ू पोछा करने वाली एक महिला से छेड़खानी करने का आरोप है। महिला की शिकायत के बाद सक्रिय पुलिस ने छापामारी कर तांत्रिक को गिरफ्तार किया। मंगलवार को तांत्रिक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस तांत्रिक को जेल भेजने की तैयारी में जुटी हुई है। महिला ने पुलिस को बताया है कि वह सोमवार को बीटीएस टावर में लोगों के घरों में झाड़ू पोछा करने गई थी। तभी तांत्रिक ने उसे झाड़-फूंक करने के बहाने बुलाया और छेड़खानी करने लगा। किसी तरह महिला तांत्रिक के चंगुल से छूट कर वहां से भाग निकली और थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई।

इसे भी पढ़ें-चेंबूर में एक कार्यक्रम के दौरान गायक सोनू निगम पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने किया हमला, अस्पताल में हैं भर्ती

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार