Home > Crime > बिरसानगर जोन नंबर वन में एक विवाहिता को ससुराल वालों ने मारपीट कर कर दिया घायल, विवाहिता की बहन के साथ भी मारपीट

बिरसानगर जोन नंबर वन में एक विवाहिता को ससुराल वालों ने मारपीट कर कर दिया घायल, विवाहिता की बहन के साथ भी मारपीट

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिरसा नगर थाना क्षेत्र के बिरसानगर जोन नंबर वन में सोमवार को एक विवाहिता नेहा सिंह को ससुराल वालों ने दहेज के लिए मारपीट कर जख्मी कर दिया है। विवाहिता के सर में भी चोट लगी है। उसका सर फट गया है। घटना की शिकायत बिरसा नगर थाने में कर दी गई है। शिकायत मिलने के बाद बिरसानगर थाना पुलिस ने विवाहिता नेहा सिंह और उसकी बहन रूपा सिंह को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। रूपा सिंह ने बताया कि नेहा सिंह की शादी 10 साल पहले हुई थी। नेहा सिंह का मायका हुरलुंग में है। बताते हैं कि शादी के बाद से ही ससुराल में उसे मारपीट की जाती रही। रविवार की रात को भी मारपीट हुई। इस पर नेहा सिंह ने अपनी बहन रूपा को फोन किया और इसकी जानकारी दी। उसके बाद रूपा सिंह भी पहुंचे। सोमवार को भी पति दीपक, ननद, देवर सोनू, देवरानी पूजा,सास रेणू देवी और ससुर प्रवीण ने मिलकर मारपीट की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
इसे भी पढ़ें-बागबेड़ा में अनियंत्रित डंपर ने कार को मारी टक्कर, एक की मौत तीन हुए घायल

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply